एशियन यूथ गेम्स बहरीन में म्यूथाई खेल में भाग लेकर लौटे युवराज का शानदार स्वागत

 

भारत लौटने पर सौजन्य भेंट में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया, IOA अध्यक्ष पी टी उषा, सिने अभिनेता मनोज जोशी ने बधाई दी।

छत्तीसगढ़ लौटने पर सौजन्य भेंट में बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, विधायक अनुज शर्मा और खेल संचालक तनुजा सलाम ने बधाई दी।

एशियन यूथ गेम्स 22 – 27 अक्टूबर 2025, बहरीन

बहरीन (यू ए ई) में ओलंपिक कॉउंसिल ऑफ एशिया (OCA) द्वारा आयोजित एशियन यूथ गेम्स में 22 से 27 अक्टूबर 2025 तक आयोजित म्यूथाई खेल में भारत का प्रतिनिधित्व कर गौरवशाली सातवें स्थान पर रहे युवराज सिंह राजपूत और उनके पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत का आज राजधानी एक्सप्रेस से रायपुर लौटने पर राज्य म्यू थाई संघ, विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी और खेल प्रेमियों द्वारा रायपुर रेल्वे स्टेशन पर शानदार स्वागत किया गया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि इस अवसर पर राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन, अंतराष्ट्रीय म्यू थाई खिलाड़ी विशाल हियाल, शुभम निषाद, विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव (भाजपा खेल एवँ कला प्रदेश प्रमुख), राष्ट्रीय खिलाड़ी एवँ आदि शक्ति नारी उन्नयन संस्थान – रायपुर की अध्यक्ष सुश्री अन्नू कँवर, राष्ट्रीय म्यू थाई खिलाड़ी जय कुमार, आर्यन पटेल, विद्या सोनी, आदित्य सोलंकी, ओंकार, समीर सोनवानी, आकाश कासू, महेन्द्र साहू सहित अनेक खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवँ खिलाड़ियों के परिजन आदि उपस्थित थे।

रायपुर रेल्वे स्टेशन पर ढोल नगाड़ों के साथ का फूलमालाओं तथा परंपरागत रूप से पिता – पुत्र का स्वागत सम्मान किया गया। रायपुर रेल्वे स्टेशन में संयोग से उपस्थित डी एस पी रुस्तम सारंग ने भी युवराज को बधाई दी।

रेल्वे स्टेशन से युवराज सिंह के साथ म्यूथाई संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, विधायक अनुज शर्मा और खेल संचालक तनुजा सलाम से मुलाकात कर युवराज की उपलब्धियों से अवगत कराया तथा जानकारी दी कि एशियन यूथ गेम्स में शामिल कुल 22 खेलों में एक म्यूथाई खेल भी शामिल था और छत्तीसगढ़ प्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी के रूप में युवराज का खेल मंत्रालय भारत शासन और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के माध्यम से जाना राज्य की बहुत बड़ी खेल उपलब्धि है। बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, विधायक पदमश्री श्री अनुज शर्मा और खेल संचालक तनुजा सलाम ने युवराज उसके पिता राजेन्द्र सिंह और छ ग म्यूथाई संघ को हार्दिक बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि जगदलपुर (बस्तर) निवासी युवराज के प्रारंभिक कोच अब्दुल मोइम (सचिव, बस्तर म्यूथाई संघ) है जिनके और अपने पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत के कुशल मार्गदर्शन में युवराज ने म्यूथाई खेल की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय अनेको उपलब्धियां हासिल की है।

इसके पूर्व 28.10.2025 को बहरीन से दिल्ली लौटने पर भारतीय म्यूथाई दल के खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मण्डल ने यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के अध्यक्ष मनोज वर्मा और महासचिव श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया और सिने अभिनेता मनोज जोशी से सौजन्य भेँट की गई और भविष्य में म्यूथाई खेल – खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन तथा बधाई, शुभकामनाएं प्राप्त की थी जबकि बहरीन में भी भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पी टी उषा ने भी स्वयं म्यूथाई खिलाड़ियों से भेँट कर उनके प्रदर्शन को सराहा था।
अनीस मेम लखन कुमार साहू*महासचिव अध्यक्ष*
छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *